जिगर जन्नत निशा कन्या इन्टर कालिज मुरादाबाद का इतिहास काफी गौरवशाली रहा हैl जन्नत निशा स्कूल के नाम से वर्ष 1967 में उर्दू विघालय की स्थापना हुयीl बच्चो को और अच्छी शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कुछ वर्ष पश्चात जन्नत निशा तालीमी मिशन मुरादाबाद नाम की रजिस्टर्ड समिति के अधीन जन्नत निशा कन्या जूनियर हाईस्कूल के नाम से वर्ष-1986 में जूनियर कक्षाओं का प्रारम्भ हुआ तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता वर्ष- 1990 से जिगर जन्नत निशा प्राइमरी स्कूल के नाम से प्राइमरी कक्षाएं प्रारम्भ हुईl संस्था की बिल्डिंग का विस्तार कर नवीन बिल्डिंग में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० से वर्ष- 1999 में जिगर जन्नत निशा हायर सेकण्डरी स्कूल के नाम से हाईस्कूल कक्षाओं के शिक्षण कार्य हेतु मान्यता प्राप्त हुईl आस-पास के क्षेत्र में गरीब व विशेषकर मुस्लिम समुदाय की छात्राओं में शिक्षा के बढते महत्व व रूझान को देखते हुए, वर्ष-2004 में जिगर जन्नत निशा कन्या इन्टर कालिज के नाम से इन्टरमीडिएट कक्षाओं का आरम्भ हुआl वर्तमान में जिगर जन्नत निशा कन्या इन्टर कालिज मुरादाबाद में छात्राओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद से संचालित कम्प्यूटर का DTP (Desktop Publishing) कोर्स, उर्दू भाषा का 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स, आरबी भाषा का 1 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स तथा अरबी भाषा का 2 वर्षीय स्पीकिंग कोर्स संचालित हैl जिगर जन्नत निशा कन्या इन्टर कॉलेज, सराय किशन लाल पीरगैब, मुरादाबाद गरीब व अशिक्षित बच्चो के उज्जवल भविष्य हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं। विद्यालय में प्रत्येक शिक्षण कक्ष में CCTV कैमरे लगे होने से छात्राओं के शिष्टाचार व व्यवहार का विशेष रूप से अवलोकन किया जाता है और उन्हें आपसी सदभाव से शिक्षा ग्रहण करने हेतु अभिप्रेरित किया जाता हैl विद्यालय का वातावरण पूर्ण रूप से शान्त एवं प्राकृतिक हैl विद्यालय में हवादार कमरे, रौशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय, खेल-कूद का मैदान, प्रयोगशालाएं, फर्नीचर तथा CCTV कैमरे आदि की पूर्ण व्यवस्था हैl
जिगर जन्नत निशा कन्या इन्टर कॉलेज, सराय किशन लाल पीरगैब, मुरादाबाद छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु हर सम्भव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर हैl